Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कलेक्टर श्री यादव आकस्मिक रूप से पहुंचे बांदकपुर क्षेत्र के भ्रमण पर निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाये जाने के आरोप में 07 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ आरोप पत्र जारी उत्तर समय पर या समाधानकारक नहीं होने पर संबंधितों के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज आकस्मिक रूप से बांदकपुर क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे और आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष औषधालय के साथ सेवा सहकारी समिति बांदकपुर उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाये जाने के आरोप में 07 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ आरोप पत्र जारी किये गये है।

            कलेक्टर श्री यादव ने सेवा सहकारी समिति बांदकपुर में खाद्यान्न के स्टॉक में गंभीर अनियमितताएं पाये जाने केआरोप में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दमोह श्रीमती पल्लवी जैन को, दो आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित नहीं पाये जाने, बच्चों को नाश्ता एवं भोजन निर्धारित मीनू अनुसार वितरण नहीं पाये जाने एवं महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नियमित निगरानी नहीं किये जाने के आरोप में अनिल जैन को, आंगनबाड़ी केन्द्र 167 में अनियमितताएं पाये जाने तथा महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी दमोह ग्रामीण द्वारा केन्द्रों के सुचारू संचालन एवं योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सतत भ्रमण एवं उचित पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण नहीं होने के आरोप में कैलाश राय, एवं पर्यवेक्षक समन्ना श्रीमती मालती कुर्मी को, आंगनबाड़ी बांदकपुर 65 मीनू अनुसार नाश्ता खाना तथा मुख्यालय पर उपस्थित नहीं पाये जाने के आरोप में महिला एवं बाल विकास परियोजना दमोह ग्रामीण की पर्यवेक्षक बांदकपुर श्रीमती कल्पना अहिरवार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं।

            इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान आयुष औषधालय बांदकपुर में एक्सपायरी दवाईयों का वितरण होने तथा आयुष औषधालयों की नियमिति निगरानी नहीं किये जाने के आरोप में जिला आयुष अधिकारी राजकुमार पटैल को एवं आयुर्वेद औषधालय बांदकपुर में बिना सूचना व सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अपने कर्त्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने के आरोप में शासकीय आयुर्वेद औषधालय बांदकपुर की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितु कुरेरिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

            कलेक्टर श्री यादव ने जारी कारण बताओ सूचना पत्र में सभी संबंधितों को पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के अंदर लिखित उत्तर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उत्तर समय पर या समाधानकारक नहीं होने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ स्वयं उत्तरदायी होने की बात कही है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!