Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

सम्राट अशोक क्रांति सेना की जिला बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय पर लिए गए कई बड़े निर्णय

दमोह।  मलैया मिल के आगे स्थित सम्राट अशोक भवन में सम्राट अशोक क्रांति सेना की जिला स्तरीय मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में गांव-गांव जन चौपाल लगाने, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान, शोषितों के हक की आवाज बुलंद करने और आगामी पंचायत चुनावों में राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत दो बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई का निर्णय हुआ। कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में जिला प्रभारी प्रभु दयाल कुशवाहा, महिला सभा जिला अध्यक्ष साधना कुशवाहा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष बहन चाहत कुशवाहा, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!