Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

राज्यमंत्री श्री लोधी की 121 किमी कांवड़ यात्रा पहुंची बांदकपुर, कांवड़ियों के साथ किया जलाभिषेक

पंचवटी धाम, भेड़ाघाट से शुरू हुई 121 किलोमीटर लंबी पांच दिवसीय कांवड़ यात्रा देव श्री जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर पहुंची। यहां राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, उनके अनुज नीतेन्द्र सिंह तथा यात्रा के नेतृत्वकर्ता सत्येंद्र सिंह ने परिवार जनों सहित हजारों कांवड़ियों के साथ मां नर्मदा के जल से भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस कांवड़ यात्रा को पांच प्रमुख संकल्पों शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, गौ संरक्षण और स्वच्छताके साथ आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान इन सामाजिक सरोकारों को लेकर विभिन्न अभियान भी चलाए गए।

            यात्रा के दौरान जगह-जगह कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतिदिन दोपहर में सहभोज, रात्रिकालीन विश्राम और मेडिकल टीम सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की ओर से की गई। यात्रा में हजारों कांवड़ियों के साथ विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को समर्पित रही। उन्होंने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मार्ग में आने वाली शालाओं के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया, जबकि नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के साथ गौ संरक्षण के लिए गौसेवा और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

            यात्रा के नेतृत्वकर्ता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हजारों कांवड़ियों के साथ यात्रा का आयोजन हुआ और इसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों और कांवड़ियों का आभार व्यक्त किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!