जैन मिलन महिला नेमीनगर ने वृहद वृक्षारोपण 24 तीर्थंकरों के नाम से 24 तीर्थ क्षेत्रों पर 1008 पौधा रोपण किये

दमोह। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिरिक्त कमलेंद्र जी जैन भाई साहब,अतिवीर ऋषभ जी जैन स्टेशन मास्टर, वीर हेमचंद्र जैन, के तत्वाधान में दजैन मिलन महिला नेमीनगर शाखा दमोह द्वारा दिनांक 2 अगस्त दिन रविवार को वृहद वृक्षारोपण 24 तीर्थंकरों के नाम से 24 तीर्थ क्षेत्रों पर 1008 पौधा रोपण श्री मुनि सुब्रत धाम तीर्थ क्षेत्र पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेंद्र जैन भाई साहब, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर अरुण जी चंदेरिया, श्रेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर संजय जी जैन शक्कर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीरांगना कविता ऋषभ जी जैन दमोह, क्षेत्रीय मंत्री अति वीर जिनेश जी जैन बहरोल एवं कोऑर्डिनेटर अतिवीर ऋषभ जी जैन स्टेशन मास्टर, तथा शाखा की सभी सदस्यों ने मिलकर सामूहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम अति उत्साह और गरिमा के वातावरण में पूर्ण किया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत महावीर प्रार्थना से हुई जिसमें हमारे क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जी बहरोल ने सामूहिक मीटिंग ली और क्षेत्र की गतिविधियों से सबको अवगत कराया। सभी राष्ट्रीय क्षेत्रीय पदाधिकारीयों ने अपने-अपने उद्बोधन दिए और सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसी तरह आगे भी वृहद कार्यक्रम करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में शाखा की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर उपस्थित दी। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीरांगना कविता ऋषभ जैन,क्षेत्रीय मुख्य संयोजिका अति वीरांगना रश्मि जैन, क्षेत्रीय संयोजिका अति वीरांगना शोभा जैन, शाखा अध्यक्ष वीरांगना डाली जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना भावना जैन, प्रचार प्रसार मंत्री वीरांगना बृजेश जैन, वीरांगना चंद्रप्रभा जैन, रोशनी जैन, सविता जैन, ज्योति जैन, सीमा जैन बाबा, सीमा जैन दिगंबर, सीमा जैन वटियागढ़, सीमा जैन आगरा, रागिनी जैन, डॉली जैन, आदि सदस्यों की शानदार प्रस्तुति रही।



