E-Paperमध्य प्रदेश
अनुविभागीय अधिकारी हटा श्री मरकाम ने रमपुरा ग्रामीण अनाज भंडार का किया निरीक्षण गेंहू की 260 (करीब 130 क्विंटल) बोरियां ज़ब्त की गई, रिकॉर्ड की भी जांच
हटा अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम ने हटा में वेयरहाउस की जांच कर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम में रखा करीब 130 क्विंटल गेंहू जब्त किया।
कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह के निर्देश पर जिले भर में अधिकारियों द्वारा राशन दुकानों और अनाज गोदामो की जांच की गई, इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने तहसीलदार उमेश तिवारी के साथ संयुक्त रूप से हटा के रमपुरा ग्रामीण अनाज भंडार वेयरहाउस का निरीक्षण किया। वेयरहाउस में अनाज के भंडारण, गेंहू की गुणवत्ता आदि जांच के दौरान यहॉ भीगा गेंहू बोरियों में पैक पाया गया, कुल 260 बोरियां जब्ती और आवश्यक कार्यवाही मौके पर की गई। एसडीएम श्री मरकाम ने वेयरहाउस में रिकॉर्ड, दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिये।

