Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

एसडीएम श्री चौरसिया ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

जिले की पथरिया क्षेत्र के एसडीएम निकेत चौरसिया ने आज ग्राम पंचायत लखरोनी में आयुष्मान आरोग्य केन्द्र शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया । इस दौरान आयुष्मान केन्द्र में पदस्थ सीएचओ वर्षा राठौर ने बताया प्रत्येक दिन लगभग 15-20 लोग ओपीडी केन्द्र पर पहुंचते है। सीएचओ द्वारा केन्द्र पर आवश्यक दवाईयों की कमी के संबंध में अवगत कराया। एसडीएम श्री चौरसिया ने सीबीएमओ पथरिया से चर्चा की । उनके द्वारा बताया गया कि दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। शा.एकीकृत मा. शाला में पदस्थ शिक्षको की उपस्थिति पंजी, दैनिक डायरी का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए ।

एसडीएम ने ग्राम बकेनी में शासकीय गौशाला का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालक कमल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। गौशाला में साफ-सफाई का अभाव देखा गया। गौशाला का संचालन राम स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। समूह को निर्देशित किया गया कि गौशाला पर पर्याप्त साफ-सफाई रखी जाये एवं पशुओ की उचित देख भाल की जाये। छिरका एवं बकैनी के बीच स्थित डूमा नाला पर अधिक पानी होने के कारण निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बेलखेडी-इटवा मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया। रात्रि में हुई भारी वारिश के कारण बेलखेडी इटवा मार्ग पर स्थित पुलिया जो क्षतिग्रस्त हो गई का निरीक्षण किया । वर्तमान में अस्थायी रूप से रास्ता बंद करने हेतु बड़े-बड़े पत्थर रोड के दोनो किनारो पर रखवाये गये। कार्यपालन यंत्री पीएमजीएसवाई को पुलिया के दोनो ओर बेरिकेंडिक एवं अन्य व्यवस्थ्या कराये जाने के संबंध में अवगत कराया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!