Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

जिला अधिवक्ता संघ दमोह के निर्वाचन 2026-28 का हुआ आगाज दिनांक 10 जुलाई को होगी वोटिंग

दमोह। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर मध्य प्रदेश के निर्वाचन पश्चात जिला अधिवक्ता संघ दमोह के निर्वाचन 2026-28 का प्रोग्राम दिनांक 11.06.2026 को निर्वाचन अधिकारी चरनजीत सिंह वाधवा के द्वारा जारी कर दिया गया है। उक्त संबंध में निर्वाचन अधिकारी चरनजीत सिंह वाधवा एवं सचिव सुधीर पांडे के द्वारा विस्तृत रूप से प्रोग्राम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया गया कि दिनांक 11.06.2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया उसके बाद जिन सम्मानीय अधिवक्ताओं के द्वारा अपनी बकाया सदस्यता शुल्क जमा नही कर पाये है उन्हें दिनांक 19.06.2026 तक का बकाया सदस्यता शुल्क जमा करने का अवसर प्रदान किया गया है तथा ऐसे नवीन अधिवक्ता जिन्होने संघ में सदस्यता ली है परंतु मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के नियमानुसार जिन्होंने अभी तक एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण नही किया है उन्हें जिला अधिवक्ता संघ दमोह के निर्वाचन में मतदान का अधिकार प्राप्त नही होगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!