E-Paperमध्य प्रदेश
आनंद विभाग राज्यमंत्री लखन पटैल आज “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल आज 13 अगस्त को प्रात: 10 बजे दमोह स्थानीय तहसील ग्राउण्ड में “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यमंत्री श्री पटैल प्रात: 10.30 बजे ग्राम पिपरिया चंपत में आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम में शामिल होंगे। तदोपरांत दोपहर 12 बजे बटियागढ़ में आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यमंत्री श्री पटैल अपरान्ह 3 बजे पथरिया में आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यमंत्री श्री पटैल अपरान्ह 4 बजे पथरिया से व्हाया गनेशगंज, शाहपुर, सागर होते हुये भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

