Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली

सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, दमोह, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय हाई स्कूल, हृदयपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में लगभग 1000 विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाव सिंह लोधी वीरांगना रानी अवंती बाई हाई स्कूल द्वारा की गई।

            इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे, नरेंद्र बजाज, नन्हे सिंह, अमर सिंह, महाराज सिंह लोधी, विक्रम सिंह दाँगी, प्राचार्य आलोक सोनवलकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली में 11 राज्यों से आए 59 शिक्षक प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।

            कार्यक्रम के दौरान कु. योग्यता पटेल द्वारा ‘वंदे मातरम्’ का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। तिरंगा रैली शासकीय हाई स्कूल हृदयपुर से प्रारंभ होकर मंडी नाका, सागर नाका पुलिस चौकी एवं तीन गुल्ली होते हुए लगभग 2 किलोमीटर का मार्ग तय कर पुनः शासकीय हाई स्कूल हृदयपुर पहुंची, जहाँ रैली का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!