हिन्दी लेखिका संघ ने स्वाधीनता दिवस मनाया, तीन रंग की ओढ़नी, भारत मां की शान

दमोह। शिवकुमारी शिवहरे के मुख्यातिथ्य, डॉ रेवा चौधरी के विशिष्टातिथ्य एवं डॉ प्रेमलता नीलम की अध्यक्षता में संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले के निवास पर स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के अवसर पर काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। अतिथियों द्वारा मां भारती एवं मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चन किया गया। सरस्वती वंदना और कार्यक्रम का सफल संचालन पुष्पा चिले ने किया। प्रथम चरण में देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ हुआ। पुष्पा चिले ने कहा राष्ट्र की गरिमा का रहे हमेशा ध्यान, तीन रंग की ओढ़नी भारत मां की शान। डॉ प्रेमलता नीलम ने पढ़ा वीर भूमि भारत की करूं शत् शत् नमन मैं ।शिवकुमारी शिवहरे प्रसाद बांटती धरा, सपूत शीश वारते। डॉ रेवा चौधरी मुझे तो इस बात का गुमान है कि वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान है। कुसुम खरे श्रुति धर्म सनातन, कर्म सनातन आजादी की रखवाली कर,सत्य अहिंसा के पथ चलकर। ऊषा शिवहरे मां भारती का संदेश देश के नाम, तिरंगे को करिये झुककर प्रणाम। करुणा खरे,हरे रामा देश हुआ आजाद, बदरिया खुशियों की छाई। लता गुरू लहर लहर लहराये तिरंगा, गगन में अपनी शान से। कमलेश शुक्ला मैं चाहती हूं सीमा पर न हो कोई दुश्मन, विश्व में चहुंओर फैला हो चौनो अमन। मनोरमा रतले वंन्दे मातरम् वन्दे मातरम् मिलकर गायेंगे, अमर शहीदों की गाथा का उल्लास मनायेंगे। संगीता पान्डे भारत वन्दे मातरम् जय भारत वंदेमातरम, रुक न पायें तूफानों में सबसे आगे बढ़ें कदम। पद्मा तिवारी मानो फूलों का गुलदस्ता प्यारा है, सुन्दर सा भारत देश हमारा है। भावना शिवहरे ये हमारा शान झंडा, शक्ति ये पहचान तूं, शीश अर्पण कर चढ़ा दूं, मांग जननी दान तूं।उमा नामदेव, युगों युगों तक लहरायेगा,यह भारत की विजय पताका है। वसुन्धरा तिवारी आजाद थे, आजाद हैं, आजाद रहेंगे, हम कभी न किसी के गुलाम रहेंगे। आराधना राय मैं उस मिट्टी से बनी हूं, किसानों की गंध से सनी हूं। विनीता जडिया हृदय में भारत बसता रहे, आंखों में हिन्दोस्ता सजता रहे। दूसरे चरण में हरियाली तीज पर रचना पाठ हुआ। इस अवसर पर मोनिका चिले, ज्योति चिले, हिरण्या चिले गीता रैकवार, सरिता नेमा एवं सावित्री सेन सहित बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही। आभार ज्योति चिले ने व्यक्त किया।अंत में देश के जाने-माने साहित्यकार श्रद्धेय कैलाश चंद्र पंत एवं दमोह प्रसिद्ध गजलकार श्रद्धेय महेंद्र श्रीवास्तव के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


