Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मुनि श्री पदम सागर जी का सागर की ओर मंगल पद विहार रात्रि विश्राम बांसा जैन मंदिर में

दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री पदम सागर जी एवं छुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी का दमोह में ग्रीष्मकालीन वाचाना के बाद वर्षा योग हेतु सागर की तरफ मंगल पद बिहार हो गया आज रात्रि विश्राम बांसा तारखेडा जैन मंदिर में हो रहा है। दमोह के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी में ग्रीष्मकालीन वाचना के साथ 24 समोशरण विधान सानंद संपन्न कराकर सकल समाज को एकता के सूत्र में बांधने वाले मुनि श्री पदम सागर जी महाराज का संघ सहित गुरुवार दोपहर सागर नाका स्थित जिन शरण जिनालय से पद विहार प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मचारी मोनू भैया के साथ प्रतिष्ठा कर आशीष अभिषेक शास्त्री महेश दिगंबर सौरभ लहरी राजकुमार रानू पंकज मुंशी मनीष बजाज जितेंद्र जीतू राजेंद्र अटल सचिन तारा मनीष पलंदी सहित बड़ी संख्या में श्रावक जैन महाराज जी के पद बिहार में शामिल हुए। वही साधु पद बिहार सुरक्षा की कमान स्वयं सम्हालते हुए सीएसपी एचआर पांडे ने बाईपास तक तथा सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने एकलव्य यूनिवर्सिटी तक मुनि संघ के साथ साथ में पद विहार किया। बाद में बांसा तक सागर नाका पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर रही। रास्ते मे जगह जगह पद प्रछालन तथा आरती करके भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। एकलव्य विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर मुनि श्री का पाद प्रछालन करके यूनिवर्सिटी परिसर में प्रभु यीशु निवेदन किया गया। जिस पर मनी सांगणे यूनिवर्सिटी परिसर में मान स्तंभ के दर्शन करके एकलव्य विश्व विद्यालय क़ी पुस्तकालय में विजिट किया। शोध शाखा में शोध प्रबंध (थीसिस )प्राकृत-संस्कत हिन्दी आदि विभागों में सबमिट शोध ग्रंथो के बारे में मार्गदर्शित किया। इस दौरान ऋषभ चंद फौजदार, डॉ. आशीष जैन संस्कृत विभाग ीवक, डॉ. अभिषेक जैन हिंदी विभाग ीवक, डॉ आशीष बम्होरी प्राकृत विभाग शैलेन्द्र जैन उपस्थित रहे। एकलव्य यूनिवर्सिटी से पद विहार उपरांत मुनि संघ ने वांसा के समीप मुनि सुब्रत नाथ तीर्थ जिनालय पहुच कर दर्शन किये। यहां पर बांसा की जैन समाज ने अगवानी की तथा गाजे बाजे के साथ मुनि संघ को बांसा ग्राम में प्रवेश कराया। जहा जिनालय के दर्शन उपरांत सामायिक आदि संपन्न हुई। रात्रि विश्राम उपरांत शुक्रवार को प्रातः बेला में मुनि संघ के सानिध्य में अभिषेक शांति धारा संपन्न होगी वही आहारचार्य उपरांत दोपहर में गढ़ाकोटा की तरफ विहार होगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!