E-Paperमध्य प्रदेश
नया बाजार एवं मांगज वार्ड में आशाओं द्वारा सामूहिक कार्यशालाएं
06 जून को नया बाजार वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 तथा मांगज वार्ड क्रमांक 6 में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक जनजागरूकता कार्यशाला एवं फीवर सर्वे कैंप आयोजित किए गए। इसी दिन पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 2 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 42 एवं मांगज वार्ड क्रमांक 6 के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 31 में जिला मलेरिया कार्यालय की टीम एवं आशाओं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 28 बुखार पीड़ित व्यक्तियों की रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई तथा नागरिकों को मलेरिया एवं डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय तथा मच्छरों की उत्पत्ति रोकने संबंधी जानकारी दी गई।


