E-Paperमध्य प्रदेश
बजरिया वार्ड में फीवर सर्वे एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
05 जून को शहरी क्षेत्र के बजरिया वार्ड क्रमांक 7 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 65 में फीवर सर्वे कैंप एवं जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान 31 बुखार पीड़ित व्यक्तियों की रैपिड डायग्नोस्टिक किट के माध्यम से जांच की गई। साथ ही उपस्थित नागरिकों को मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।



