
प्रगति शाखा दमोह 5जून अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस
के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की बहनों द्वारा धर्म विद्या महिला समिति पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर 10 जामुन, 6 अमरूद, 1 बादामआम, एक 1 कागजी नींबू, 1 अनार तथा 1 नीम के पौधे लगाए गए। और सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री रवि वर्मन जी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह पौधों को प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय पानी डलवाएंगे एवं समय समय पर खाद एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी करेंगे जिससे पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें। उन्होंने सभी पौधों को पूर्ण रूप से संरक्षित रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।
संगीत सीख रहे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहयोग किया और वृक्षारोपण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
महिला परिषद की सभी सदस्यों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से संरक्षण हरियाली बढ़ाने तथा आने वाली पीढियो को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया । इस पूरे कार्य में हमारी परिषद कीकेंद्रीय संरक्षिका एवं प्रांतीय विशिष्ट अधिकारी श्रीमती रोहिणी जैन
प्रांतीय सह सचिव श्रीमती स्नेह लता जैन
प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पना नायक
प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती माया जैन
शाखा की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सेठ
शाखा संरक्षिका श्रीमती सुशीला चौधरी
शाखा अध्यक्ष श्रीमती संगीता जैन
सचिव श्रीमती अमिता चौधरी
कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा नायक एवं
परिषद की बहने रिंकी सिंघई शकुन सिंघई निशु सेठ रश्मि जैन शशि सराफ सुनंदा जैन ज्योति जैन मीना जैन संगीता जैन ज्योत्सना जैन विभा जैन एवं अनिता चौधरी इन सभी का पूर्ण सहयोग रहा और यह कार्यक्रम हमारा सफलतापूर्वक अच्छे से संपन्न हुआ हम सभी का नारा है
“पेड़ लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण करना भी कर्तव्य हमारा है।”



