Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है – श्याम शिवहरे जिलाध्यक्ष भाजपा भाजपा पर्यावरण संरक्षण जैसे जागरूकता कार्यक्रमों में सदैव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रही है – जयंत मलैया विधायक पर्यावरण दिवस पर भाजपा दीनदयाल एवं दमयंती नगर मंडल ने किया पौधरोपण अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” से दिया हरियाली का संदेश

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब उत्थान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल ने जिला न्यायालय के सामने उद्यान में एवं रानी दमयंती नगर मंडल ने  शिव शनि मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह विधायक जयंत मलैया, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, जिला महामंत्री महेश पटेल, रामेश्वर चौधरी, अरूण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, मनीष तिवारी, दीनदयाल मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं रमाकांत वाजपेई  के आतिथ्य में नेहरू पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से समाज को जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रही है। “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।
किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम है। किसान प्रकृति के सबसे बड़े संरक्षक हैं और इस अभियान में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दीनदयाल नगर मंडल राजेंद्र चौरसिया एवं दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण का जागरूकता संदेश देते हुए उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री अरुण सोनी, प्रमोद विश्वकर्मा, रिंकू गोस्वामी, अमर राजपूत, श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, श्रीमती रितु पांडेय, श्रीमती रेणु रजक, देवल कटारिया, राहुल पाठक, आशीष राय, यशपाल राजपूत, अभिषेक राय, विवेक अग्रवाल, प्रशांत राजपूत, अखिलेश सिंह, हरिशंकर पाठक, अखिलेश चौबे, आलोक मुखरैया, विवेक मोदी, तनुज सोनी, सोनू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ, दमोह

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!