
जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में आजीविका कार्यालय जबेरा में शुक्रवार को बीएलबीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलडीएम हेमंत कुमार, स्वाति SBI RSETI, शाखा प्रबंधक अभिषेक रंजन, आकाशदास सहित आजीविका कार्यालय से एबीएम अजय शुक्ला एवं हृदेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में एलडीएम हेमंत कुमार द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैंकों को लक्ष्य आवंटन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, पीएमएफएमई एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले में बैंकों में नगदी संकट के चलते किसानों को भुगतान में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर किसानों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार सहयोग करने की बात कही गई। बैठक में जबेरा ब्लॉक के समस्त कियोस्क संचालकों की उपस्थिति रही।



