मध्य प्रदेश
Trending

जनजाति विभाग के अंशकालीन कर्मचारियों का 55 लाख 30 हजार का बजट स्वीकृत, दीपावली से पहले होगा भुगतान

जनजाति विभाग के अंशकालीन कर्मचारियों का 55 लाख 30 हजार का बजट स्वीकृत, दीपावली से पहले होगा भुगतान

दमोह। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शारदा सिंह परिहार जी के अथक प्रयासों एवं सतत सहयोग से संघ को बड़ी सफलता मिली है। जनजातीय कार्य विभाग जिला दमोह अंतर्गत छात्रावासों में पदस्थ अंशकालीन कर्मचारियों के 8 माह के लंबित वेतन को लेकर जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों द्वारा कई बार कलेक्टर महोदय एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार जी द्वारा जनजाति आयुक्त, भोपाल को भी ज्ञापन दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप जनजातीय कार्य विभाग दमोह के लिए 55 लाख 30 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यह बजट छात्रावासों में पदस्थ अंशकालीन कर्मचारियों के 8 माह के लंबित वेतन के लिए है। दीपावली पर्व से पूर्व सभी का भुगतान हो जाएगा, अब कर्मचारी दीपावली अच्छे से मना सकेंगे। इस सफलता पर सभी कर्मचारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर का आग्रह- दमोह जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने प्रांतीय अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार जी से आग्रह किया है कि दमोह जिले के छात्रावासों में पदस्थ अंशकालीन कर्मचारियों को वर्तमान में मात्र 5000 रुपये मानदेय मिलता है। सभी को कलेक्टर रेट 12,575 रुपये दिलाने का कष्ट करें, जिससे उनका भरण-पोषण अच्छे से हो सके।
संघ का अनुरोध- मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ समस्त विभागों के जिला अधिकारियों से अनुरोध करता है कि दीपावली पर्व से पूर्व सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!