दमोह केयर फाउंडेशन समिति ने ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित कराई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता
दमोह केयर फाउंडेशन समिति ने ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित कराई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता

दमोह। दमोह केयर फाउंडेशन समिति ने बुन्देली विरासत अपनी संस्कृति अपनी पहचान के अन्तर्गत बुन्देली क्षेत्र के बच्चों को अपनी स्थानीय विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से बुन्देली भाषा लोककला, लोकगीत , लोकनृत्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र के माध्यम से अपनी परंपरा संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिये आज ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में नृसिंह वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया गया । नन्हे नौनिहालों बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ बुन्देली लोकगीत, भजन प्रतियोगिता मे भागीदारी की । विद्यार्थी़ओ ने ऐसी माटी है भारत के खण्ड खण्ड में जन्म दययो विधाता बुंदेलखंड में ,जब जिंद पर आ पार्वती, आगड दम बांगड़ दम अदि लोकगीत गाकर बच्चो ने मन को आनंदित कर दियज्ञं प्रतियोगिता में में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में दमोह केयर फाउंडेशन समीति की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा सिंह एकता उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा हमायी बुन्देली संस्कृति हमायी पहचान है ई पहचान खो सबको बनाये रखने है विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा सिंह, शिक्षिका आंकाक्षा विश्वकर्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




