रक्षाबंधन पर ‘एक राखी, एक संकल्प’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक रिश्तों से आगे बढ़ाकर जल, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से ‘एक राखी, एक संकल्प’ एवं रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी ने जिले के समस्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पशुपालन विभाग, जिला जेल एवं कृषि विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आयोजन के माध्यम से विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए जल, प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा।
बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
बलराम जयंती 2 सितम्बर एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर के अवसर पर भगवान श्री बलराम एवं श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों तथा उनके जीवन से जुड़ी लोक संस्कृतियों एवं लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संबंधित विभागों को कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


