E-Paperमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 07 सितंबर को कामाख्या तीर्थ यात्रा, कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिए 01 सितंबर तक करें आवेदन

अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी ने बताया मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत  07 सितम्बर 2026 को कामाख्या तीर्थ यात्रा पर जाना प्रस्तावित हैं। जो आवेदक (म.प्र. के वरिष्ठजन जिनकी आयु 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति, महिलाओं के मामले में 02 वर्ष की छूट, जो आयकर दाता नहीं है) जो तीर्थ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं, वे आवेदक अपने आवेदन पत्र अपने निकटतम स्थानीय निकाय (नगर पालिका/नगर परिषद/जनपद कार्यालय में कामाख्या तीर्थ यात्रा हेतु 01 सितम्बर 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा कर सकते हैं।

            अपर कलेक्टर ने तीर्थ यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, आवश्यक दवाईयां, दाढी बनाने का सामान, आदि साथ में रखा जाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!