E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, नियमित रक्तदाताओं का सम्मान

रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, नियमित रक्तदाताओं का सम्मान

 

दमोह। जिला अस्पताल में बुधवार को महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति एवं गणेश फ्रेंड्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर नियमित रक्तदाताओं, चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार राबिन जैन, मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवयित्री एवं लेखिका डॉ. प्रेमलता नीलम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय, डॉ. सुधा राय, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, डॉ. दिवाकर पटेल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

नियमित रक्तदाताओं का हुआ विशेष सम्मान

समारोह में लंबे समय से रक्तदान कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जैन अटल, विकास अग्रवाल, दीपक जैन, डॉ. निशांत विश्वकर्मा, धीरज कुमार और दमोदर रजक सहित अन्य रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं जिला अस्पताल में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के साथ नेत्रदान और देहदान जैसे संकल्प समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। समिति अध्यक्ष अखलेश रजक, उपाध्यक्ष सुमन, सचिव अभिषेक जैन तथा गणेश फ्रेंड्स क्लब के गणेश अग्रवाल एवं शांतनु भारत ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों और जिला अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!