Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, जुलूस में दिखी कौमी एकता की मिसाल

जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, जुलूस में दिखी कौमी एकता की मिसाल

दमोह। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व दमोह जिले में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दमोह शहर में ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान शहर में कौमी एकता और गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल देखने को मिली। सभी जाति और धर्म के लोगों ने जगह-जगह जुलूस का इस्तकबाल किया। जुलूस की शुरुआत सुबह 7 बजे मुर्शिद बाबा मैदान से परचम कुशाई के साथ हुई। सज्जादा नशीन हजरत सूफी सैय्यद फैजान उल हक साहब शिराजी ने परचम कुशाई की। इसके बाद जश्न ईद मिलादुन्नबी शहर कमेटी के नेतृत्व में जुलूस पारंपरिक एवं निर्धारित मार्गों से निकला। जुलूस की अध्यक्षता शहर कमेटी के सदर एजाज आलम ने की। शहर कमेटी के सदस्यों के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों के पेश इमामों ने भी जुलूस की अगुवाई की। जुलूस में शामिल आशिकाने रसूल नात-ख्वानी, इस्लामी नारों और शांति के संदेशों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और पुष्पवर्षा के साथ फल, पानी एवं खीर वितरित की।

सभी धर्मों के लोगों ने किया स्वागत

उमा मिस्त्री की तलैया पर कपिल सोनी, विवेक अग्रवाल एवं उनकी टीम ने जुलूस का स्वागत किया। घंटाघर पर गुप्ता लॉज, सिख समाज और सिंधी समाज के लोगों ने स्वागत किया। कैलाश शैलार एवं उनकी टीम ने जुलूस में शामिल लोगों को खीर और पानी वितरित किया। घंटाघर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, मनु मिश्रा, नितिन मिश्रा, अनुनय श्रीवास्तव, रतनचंद जैन, सुनील राय सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं बकौली चौक पर भाजपा नेता पंडित शतीश तिवारी, अबरार चिश्ती एवं उनकी टीम ने जुलूस का स्वागत किया। इसके अलावा मुस्लिम समाज की विभिन्न कमेटियों ने भी पहले से स्वागत की तैयारियां की थीं। पुराना बाजार नंबर-2 पानी की टंकी के पास, बेदरा मोहल्ला स्थित हरसिद्धि मंदिर के पास पंडाल लगाकर स्वागत किया गया। नया बाजार, गाड़ीखाना, पठानी मोहल्ला, भारती परिवार, पुराना थाना और गढ़ी मोहल्ला में मतीन एलआईसी परिवार एवं पूर्व पार्षद शहजाद खान की टीम ने स्वागत किया। समाजसेवी अनवर उस्ताद एवं मेहमूद जिया उस्ताद परिवार सहित अन्य लोगों ने भी जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। इस दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मुर्शिद बाबा मैदान पहुंचा, जहां अतिथि मौलानाओं की तकरीर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ के साथ हुआ। शहर कमेटी ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया। जुलूस के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सहित एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, थाना प्रभारी, पुलिस बल एवं यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। दमोह नगरपालिका प्रशासन की टीम भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रही। जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर कमेटी के सदर एजाज आलम, नायाब सदर गुलाम दस्तगीर कुरैशी, सूफी आदिल ठेकेदार, उबैद अहमद गौरी, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, अल्तमश जमजम, सरपरस्त मोहम्मद वहीद कुरैशी, सचिव मोहम्मद समीर कुरैशी, शमीम कुरैशी, रिजवान हुसैन, सत्तार खान, चुन्नू पेंटर, इकबाल खान पार्षद, वकील कुरैशी, मुबीन कुरैशी, शकील भाई, जुनैद कुरैशी, जावेद मोना कुरैशी, शुऐब अहमद, मनाजिर खान, अकबर खान, फहीम खान, राज कुरैशी, शेख राशिद, अरमान खान, नजर बारिश, पप्पू खान, प्रिंस खान, शेख सफीक, इकबाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!