Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

त्योहार प्रेम और भाईचारे से मनाएं- विधायक श्री मलैया आगामी सभी त्योहारों/ पर्वो को आपसी भाईचारे, सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा शांति समिति की बैठक में हुआ निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया सौहार्द का संकल्प

शांति समिति की बैठक में आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी एवं श्री गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 26 अगस्त को ईद-मिलाद-उन-नबी, 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 4 सितंबर को जन्माष्टमी तथा 14 सितंबर से श्री गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहा है। सभी त्योहारों के दौरान परंपरानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में दमोह विधायक जयंत मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल सहित नगर के शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

            विधायक जयंत मलैया ने कहा कि दमोह में ईद, गणेशोत्सव और रक्षाबंधन सहित सभी त्योहार लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाते आए हैं। उन्होंने कहा आगे भी सभी लोग मिल-जुलकर भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाएं।

            कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के मार्गों की साफ-सफाई कराई जाए। जहां सड़कों पर गड्ढे हैं अथवा मरम्मत की आवश्यकता है, वहां समय रहते रिपेयरिंग कराई जाए। विद्युत आपूर्ति नियमित एवं निर्बाध बनाए रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए।

            उन्होने गणेश विसर्जन स्थलों पर विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विसर्जन स्थलों पर जलकुंभी को हटाकर पर्याप्त गहराई वाले जलस्तर का सुरक्षित स्थान चिन्हित किया जाए तथा घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

            बैठक में सड़कों पर गोवंश के कारण होने वाली असुविधा को देखते हुए उन्हें समय रहते गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्री गणेशोत्सव एवं अन्य आयोजनों के लिए लगाए जाने वाले पंडालों का स्थान इस प्रकार निर्धारित करने पर जोर दिया गया कि यातायात बाधित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न आए।

            कलेक्टर ने समिति सदस्यों को अवगत कराया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की प्रतिमाओं का निर्माण प्रतिबंधित है। इस संबंध में सभी मूर्तिकारों को आवश्यक जानकारी एवं निर्देश दिए जा चुके हैं।

सर्वसम्मति से लिया गया सौहार्द का संकल्प

            शांति समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी सभी त्योहारों/ पर्वो को आपसी भाईचारे, सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में सभी ने शपथ ली गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के प्रयासों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा और न ही किसी के बहकावे में आएंगे।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा सभी समुदायों के लोग आपसी सहयोग एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन द्वारा शांति, सुरक्षा एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।

            कलेक्टर श्री यादव ने नगर में साफ-सफाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था का पूरा चार्ट तैयार कर लागू किया जाए। प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों के कार्य करने का समय निर्धारित किया जाए तथा कचरा वाहन किस मोहल्ले में किस समय पहुंचेगा, इसकी समय-सारणी तैयार कर सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाए, ताकि आम नागरिकों को इसकी जानकारी रहे।

            उन्होंने कहा कचरा वाहन के निर्धारित समय में 2-4 मिनट का अंतर स्वीकार्य हो सकता है, लेकिन घंटों का अंतर किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि वे सीधे कचरा वाहन में कचरा डाल सकें और उन्हें कचरा डंपिंग स्थल तक जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।

            उन्होंने आगामी त्योहारों एवं कार्यक्रमों को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों, घाटों तथा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों की साफ-सफाई समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों एवं आवश्यक स्थानों पर गड्ढों की मरम्मत कराने के लिए भी कहा।

            कलेक्टर श्री यादव ने नगरपालिका सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पूर्व दुरुस्त कर इसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा सफाई व्यवस्था में लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

            पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि पर्वों के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से  बड़े डीजे प्रतिबंधित किए गए हैं। चार से छः साउण्ड बक्से का उपयोग किया जा सकेगा। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन, अस्थाई अतिक्रमण हटाने तथा सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा गौवंश को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के समन्वय से विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

            उन्होने कहा श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस, राजस्व, होमगार्ड एवं नगर पालिका के कर्मचारी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। विसर्जन स्थलों पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपदा प्रबंधन दल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!