Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत करना है – राज्यमंत्री श्री लोधी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं की सौगात- कलेक्टर श्री यादव 35 ग्राम पंचायतों में 70 अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर कर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में जन-संवाद शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को जन विश्वास शिविर आयोजित कर अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं तथा उनके निराकरण का प्रयास किया जा रहा है, इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने तेंदूखेड़ा स्थित जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर सरकार को लोगों के द्वार तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को मौके पर समझने और उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इससे छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

            उन्होने कहा अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद करने और समस्याओं का समाधान करने की यह पहल आने वाले समय में जनहित में बेहतर परिणाम देने वाली साबित होगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत करना है।

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासन की योजना का लाभ मिले, इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं आमजन से संवाद किया जा रहा है।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से गांवों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही है। गांव के समग्र विकास के लिए किन कार्यों की आवश्यकता है, आमजन की क्या समस्याएं हैं और शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन किस स्तर तक हुआ है, इसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर ली जा रही है।

            उन्होंने कहा आज 35 ग्राम पंचायतों में 70 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम बनाई गई थी। दो-दो अधिकारियों की टीमों ने संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निरीक्षण किया और निर्धारित निरीक्षण प्रपत्र में जानकारी दर्ज की। टीमों द्वारा शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

            कलेक्टर ने कहा निरीक्षण का उद्देश्य केवल कमियां निकालना नहीं, बल्कि यह देखना है कि कहां सुधार की आवश्यकता है और किन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाकर शासन की योजनाओं का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने के साथ-साथ नए आवश्यक कार्यों को विकास की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। यदि कहीं अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

हर शुक्रवार अलग-अलग ब्लॉक में होंगे शिविर

            कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में जिले का दूसरा शिविर आयोजित किया गया। अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को अलग-अलग ब्लॉक में इस प्रकार के शिविर एवं मैदानी गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जब अधिकारी उनके गांव में पहुंचें तो उन्हें वास्तविक समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराएं। इससे समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर सुधार की कार्रवाई की जा सकेगी तथा आवश्यक नए कार्यों को आगामी योजनाओं में शामिल किया जा सकेगा।

            उन्होने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से शासन का प्रयास चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य लोगों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के साथ उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। आर्थिक स्थिति में सुधार, बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर, रोजगार के अवसर और आर्थिक रूप से सशक्त परिवारों के निर्माण के माध्यम से आमजन को प्रदेश और देश के विकास में सहभागी बनाना इस अभियान की प्रमुख भावना है।

हितलाभ वितरण

            इस अवसर पर हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकरी योजनाओं के तहत् हितलाभ मंत्री श्री लोधी द्वारा वितरित किए गये। साथ ही लाड़ली लक्ष्मीयों को स्वीकृत पत्र प्रदान किए गयें।

            इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेशचंद जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता सिंह, नीतू साहू, सुश्री रश्मि, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडीशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम श्री गोस्वामी, तहसीलदार डॉ. विवेक व्यास सहित अधिकारीगण और आसपास के गांवो से आये लोग मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!