Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

इस प्रकार की बैठकों से विद्युत संबंधी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान संभव होगा- विधायक श्री मलैया जेई स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का हो समाधान- कलेक्टर श्री यादव जनता से संवाद की कमी को दूर करने पर जोर 800 शिकायतों की समीक्षा, 7 दिन में विद्युत समस्याओं के निराकरण के निर्देश विद्युत संबंधी समस्याएं एवं शिकायतो के निराकरण लिए आयोजित बैठक संपन्न

क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर के फेसबुक पेज पर आमजन से विद्युत संबंधी समस्याएं एवं शिकायतें आमंत्रित की गई थीं, जिसमें लगभग 800 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों पर एक-एक कर चर्चा की एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस आयोजित बैठक में दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक एवं सागर संभाग के सीई सहित जिले के विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

            दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा, मुझे विधायक रहते हुए लगभग 30 वर्ष हो गए हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ऐसी सराहनीय बैठक पहले कभी नहीं हुई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बहुत अच्छी पहल प्रारंभ की है, उन्होंने इस पहल के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का आभार व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के सीई को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस प्रकार की बैठकों से विद्युत संबंधी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान संभव होगा और आमजन को राहत मिलेगी।

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा, विद्युत विभाग द्वारा लगभग 120 शिकायतों के निराकरण की सूचना दी गई है, जबकि शेष शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग ने 7 दिन का समय लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमानुसार पात्र सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कर अवगत कराया जाए।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा  कि समीक्षा के दौरान सबसे प्रमुख समस्या यह सामने आई कि विद्युत विभाग के मैदानी अधिकारियों का आम जनता से अपेक्षित संवाद नहीं है। पथरिया, हिंडोरिया और जबेरा से आए नागरिकों ने बताया कि संबंधित कार्यालयों में अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते।

            उन्होने निर्देश दिए कि सभी 18 डीसी एवं जेई स्तर के प्रभारी अधिकारी निश्चित रूप से कार्यालय में बैठें तथा आमजन को उनके कार्यालय में मिलने का निर्धारित समय बताया जाए। उन्होंने कार्यालय की दीवार पर संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर एवं कार्यालय में बैठने का समय स्पष्ट रूप से लिखवाने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान प्राथमिक स्तर पर ही करा सकें।

बिलट्रांसफार्मरखंभे और केबल संबंधी शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि गलत विद्युत बिल, निर्धारित बकाया राशि जमा करने के बाद भी ट्रांसफार्मर न लगाया जाना, टूटे विद्युत खंभे, खराब केबल सहित सभी प्रकार की विद्युत समस्याओं का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अधिकतम एक सप्ताह में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय में शिकायतों का समाधान नहीं होता है, तो हर माह सागर संभाग के सीई की उपस्थिति में जिले की विद्युत समस्याओं की समीक्षा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।

1912 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील

            कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए एमपीईबी के 1912 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उनका कितना निराकरण किया गया। उन्होंने कहा प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान घर बैठे हो, उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

2020 में कनेक्शन काटने का आवेदनआज तक नहीं हुआ निराकरण

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा समीक्षा के दौरान कई अत्यंत संवेदनशील मामले सामने आए। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2020 में परिवार के सदस्य के निधन के बाद विद्युत कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं काटा गया। ऐसी शिकायतों को देखकर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की और सभी लंबित मामलों के तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए।

            कलेक्टर ने कहा, शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में 12 ट्रांसफार्मर तत्काल बदले गए हैं और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा जब तक प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन का प्रयास जारी रहेगा।       उन्होने कहा जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा की जा रही पहल पर संतोष व्यक्त किया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!