‘बुक बैंक’ स्टॉल के माध्यम से लोग अपने बच्चों की पुरानी किताबें दान कर सकेंगे- कलेक्टर श्री कोचर मेले में मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम की किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी दमोह में 29 से 31 मार्च तक MLB स्कूल में पुस्तक मेले का होगा आयोजन आवश्यकता अनुसार 1 अप्रैल तक बढ़ाया जायेगा
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया दमोह में आयोजित पुस्तक मेला विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए 29 मार्च से लगाया जा रहा हैं। यह मेला शाम 04 बजे MLB स्कूल में लगेगा। उन्होंने कहा इसे 29, 30 और 31 मार्च (तीन दिन) के लिए लगाया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसको एक दिन और बढ़ाया जा सकता हैं। यानि 1 अप्रैल तक भी इसको ले जा सकते हैं।
उन्होंने कहा पुस्तक मेले की सारी तैयारियाँ लगभग पूरी हो गई हैं और इसमें दो आकर्षण और विशेष रूप से इस बार हम लोग रख रहे हैं, जो पिछली बार नहीं थे।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया इस बार मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (MP Textbook Corporation) इसकी किताबें भी यहाँ विक्रय के लिए रखेंगे। मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अधिकारी (जो उनके डिपो के अधिकारी हैं) भी यहाँ आ रहे हैं और वे अपना पूरा एक स्टॉल वहाँ प्रदर्शित करेंगे। जो विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड वाले हैं (MP Board), उन बच्चों को ये किताबें आराम से और बहुत सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाएँगी।
दूसरी महत्वपूर्ण चीज़बुक बैंक (Book Bank) जिसके लिए मैं आप सब से आह्वान करना चाह रहा हूँ, वह यह है कि वहाँ पर एक ‘बुक बैंक’ का स्टॉल लगा रहे हैं। इसके अंतर्गत यह होगा कि आप लोग जब पुस्तक मेले में आएँगे, तो अपने बच्चों की पुरानी किताबें कृपया लेकर आएँ और हमारे इस बुक बैंक में जमा कर दें। आपके द्वारा दान की गई किताबें कई बच्चों के काम आ सकती हैं। इन किताबों को हम नोट करेंगे और फिर व्यवस्थित करके आने वाले दिनों में उन बच्चों को बाँटेंगे जिन्हें इनकी आवश्यकता है। यह एक पुनीत कार्य है, और मुझे लगता है कि इसमें जिले के सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आप लोग जब पुस्तक मेले का भ्रमण करने आएँ, तो अपने बच्चों की भले ही वह KG-1, KG-2 या 12वीं तक किसी भी कक्षा की कोई भी किताब हो, यदि आपके बच्चे उसका उपयोग आगे नहीं कर रहे हैं, तो कृपया उसे दान के रूप में हमें भेंट करें। हम इन्हें गरीब और ज़रूरतमंद बच्चों तक पहुँचाएँगे। इसके लिए हमारा ‘बुक बैंक’ नाम से एक अलग स्टॉल लगा होगा।”



