सम्राट अशोक क्रांति सेना की जिला बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय पर लिए गए कई बड़े निर्णय
दमोह। मलैया मिल के आगे स्थित सम्राट अशोक भवन में सम्राट अशोक क्रांति सेना की जिला स्तरीय मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में गांव-गांव जन चौपाल लगाने, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान, शोषितों के हक की आवाज बुलंद करने और आगामी पंचायत चुनावों में राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत दो बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई का निर्णय हुआ। कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में जिला प्रभारी प्रभु दयाल कुशवाहा, महिला सभा जिला अध्यक्ष साधना कुशवाहा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष बहन चाहत कुशवाहा, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


