Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

लंबित पेंशन को लेकर 4 अगस्त को जिला कांग्रेस सौंपेगी ज्ञापन

दमोह। वृद्धा विधवा दिव्यांगो को कई महीनो से पेंशन न मिलने के कारण एवं अन्य समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों एवं नगर के पार्षदो की महत्वपूर्ण बैंठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि भाजपा लाड़ली बहिनो को भर अपना बोट बैंक मानकर उनके खातो में पैसा डलवा रही है उन्हे तो लगता है कि वृद्धो की पेशन बहिनो के खाते मेें ट्रांसफर की जा रही है वृद्धो की लाचारी को देख दिनाक 4 अगस्त 2026 समय दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनकी समस्याओ का ज्ञापन सौंपेगी। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र दबे, वृद्ध अगर सक्षम होते तो वह पेशन के लिए दर दर न भटकते। भाजपा शासन द्वारा उनकी पेंशन तो बढ़ाई नही गई है पांच छ; महीनो को उनकी पेंशन रोककर क्या साबित करना चाहता है। नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, रजनी ठाकुर, विजय बहादुर सिहं, वीेरेंद्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मंजीत यादव, दृगपाल सींग, कमला निषाद, डी.पी पटैल, बबलु भटट, मदन सुमन, रियाज खान ने भी कहा कि चंदा चोरी बढ़ावा चोरी के बाद वृद्धों की पेंशन पर भी डाका डाला जा रहा है। वृद्धाश्रम में रहने वालो वृद्धो की कई महिनो की लंबित पेंशन कलेक्टर महोदय के प्रयास से मिल पाई। नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, रासु चौहान, अमर सींग, दाऊद सौदागर, जीशान पठान, पप्पू कसोटया, शैलेन्द्र सींग, रफीक खान, गोपाल मास्टर, शेख नदीम, खिल्लु ठाकुर ने कहा अपने सुझावों से अवगत कराते हुए कहा कि जिस हितग्राही के खाते में पेंशन एवं आवास राशि नहीं आयी है वह वार्ड के पार्षद अथवा कांग्रेस पदाधिकारी को अपना नाम, पता, मोबाईल नं, लिखकर दे जिससे उनकी समस्या का त्वरित निदान हो सके। इस अवसर पर जावेद रोजान, एके. चिश्ती, श्रीकांत पटेल, मुकेश थापा सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!