Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद में दमोह के युवाओं ने की सहभागिता

 विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आज देश के 245 जिलों के 403 युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

            दमोह जिले में इस अवसर पर एनआईसी कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम की प्रतिभागी आस्था जैन सहित जिले के 20 युवाओं ने प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद में सहभागिता की।

         कार्यक्रम के दौरान आस्था जैन ने विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण करने के अपने अनुभव दमोह के युवाओं के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों का राष्ट्र के प्रति समर्पण, सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी विकसित भारत के निर्माण में  सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में आगे आएं।

         कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, माय भारत जिला निदेशक रोहित यादव तथा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक तेज खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हैं तथा युवाओ को विभिन्न अवसर प्रदान करते हैं।

        कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!