
दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं श्री समर सागर जी के मंगल आशीर्वाद एवं नगर में विराजमान मुनि श्री पदम सागर एवं छुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी की मंगल प्रेरणा से दिगंबर जैन युवा महासंघ द्वारा प्रारंभ की गई साप्ताहिक जिनालय परिक्रमा का प्रथम दौर रविवार को पूर्ण हो गया। अगले सप्ताह से वृद्धि दर प्रारंभ होगा जिसमें एक सप्ताह शहर के मंदिर तथा दूसरे सप्ताह ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर में पहुंचकर जिन अभिषेक पूजन अर्चन करेंगे। दिगंबर जैन युवा महासंघ के द्वारा दमोह नगर में स्थित सभी दिगंबर जैन जिनालय में बारी-बारी से प्रत्येक रविवार को पहुच कर श्रीजी का अभिषेक पूजन शांति धारा करने की शुरुआत 8 फरवरी2026 से की गई थी। एक माह में चार जैन मंदिर पहुंचकर पूजन अभिषेक करने की श्रृंखला में लगभग 5 माह में प्रथम चरण की पूजन परिक्रमा रविवार 6 जुलाई को कंप्लीट हो गई। अब दूसरी परिक्रमा चालू हुई जिसमें एक सप्ताह लोकल जिनालय और एक सप्ताह आसपास के जिनालय जाने का क्रम रहेगा। श्री जिनालय साप्ताहिक परिक्रमा क्रम में प्रत्येक रविवार को अलग-अलग मंदिर पहुंचकर पूजन अभिषेक करने वाली श्रावको में मनीष जैन आउटलुक, नरेंद्र मयूर, दीपक बमोरया, प्रकाश वसुंधरा, सौरभ भारिल्य, अतुल शीशम वाला, महेंद्र फोटो, संजय सिंघई, जितेंद्र नायक, सुनील बडेराय, केशर जैन, हर्ष जैन, दीपक जैन, कुलदीप जैन, अंकित टड़ा, आशीष गंगरा, बंटू गांगरा, डॉ रजनीश गांगरा, आशीष बलेह, अमित बांसा, राकेश दसोंदा, मनीष राजश्री, स्वप्निल, संदीप सहारा सहित अन्य युवा शामिल रहे। इनके द्वारा भक्ति भाव से प्रथम चरण में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जटा शंकर, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबलपुर नाका, श्री शांतिनाथ जिनालय शिव नगर, श्री धर्मनाथ जी जिनालय वैशाली नगर,श्री नेमिनाथ जी जिनालय नेमीनगर,श्री शांतिनाथ जी जिनालय भाई जी मंदिर, श्री महावीर जी जिनालय राजीव कॉलोनी,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय सागर नाका, .श्री जिनशरणं मंदिर सागर नाका, श्री महावीर जिनालय मालिया मिल परिसर, .श्री आदिनाथ जिनालय कांच मंदिर, .श्री महावीर जिनालय नसिया मंदिर, .श्री पार्श्वनाथ जिनालय पलंदी मंदिर, .श्री चंद्रप्रभ जिनालय चौधरी मंदिर,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय नन्हे मंदिर जी,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय बड़े मंदिर जी,.श्री आदिनाथ जिनालय सिंघई मंदिर जी,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय सेठ मंदिर,.श्री शांतिनाथ जिनालय विजय नगर जी, श्री आदिनाथ जिनालय वसुंधरा नगर बारी-बारी से पहुंच कर श्री जी के दर्शन पूजन अभिषेक शांति धारा करके सबका मंगल हो जग का मंगल हो की भावना की गई। समाज के वरिष्ठ जनों तथा विभिन्न संगठनों के द्वारा जिनालय परिक्रमा के संकल्प की प्रशंसा करते हुए सभी के पुण्य की अनुमोदना की गई ळें
