Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मेरा संकल्प जबेरा विधानसभा प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बने- राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ग्राम समनापुर में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र का हुआ लोकार्पण

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जिले की जबेरा विधानसभा के तारादेही अंतर्गत ग्राम समनापुर में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया।

             राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा इस स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से ग्राम समनापुर सहित आसपास के अनेक ग्रामों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा पूर्व में उपचार के लिए लोगों को तेंदूखेड़ा अथवा दमोह जाना पड़ता था, जिससे समय के साथ आर्थिक भार भी बढ़ता था। अब स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी।

             उन्होंने कहा मेरा संकल्प है हमारी जबेरा विधानसभा प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बने। इसी उद्देश्य के साथ हम निरंतर विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करते हैं और इस दिशा में लगातार विकास और निर्माण कार्य हो रहे हैं l

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!