E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

रात्रिकालीन रोड स्वीपिंग अभियान से चमक रहा शहर का मुख्य बाजार, नगर पालिका की पहल से घंटाघर एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़ी स्वच्छता व्यवस्था

 नगर पालिका दमोह द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन रात्रिकाल में घंटाघर सहित आसपास के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में रोड स्वीपिंग मशीन का संचालन किया जा रहा है। इस विशेष सफाई अभियान के माध्यम से मुख्य बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, धूलमुक्त एवं आकर्षक बनाए रखने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

            नगर पालिका प्रशासन के अनुसार रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू किए जाने से दिन के समय यातायात एवं व्यापारिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती, वहीं मशीनों द्वारा सड़कों की गहन सफाई सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के अंतर्गत सड़कों पर जमा धूल, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को व्यवस्थित रूप से हटाया जा रहा है।

            नगर पालिका ने नागरिकों एवं व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं। प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं विकसित शहर का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!