Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

सीसीआरटी के ग्रीष्मकालीन शिविर “इंद्रधनुष-2026 : विविध भारत” का समापन

 सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), क्षेत्रीय केंद्र दमोह द्वारा 01 जून से 10 जून, 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर “इंद्रधनुष-2026 : विविध भारत” का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र दुबे द्वारा की गई। अतिथियों द्वारा शिविर में सहभागिता करने वाले 34 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

            अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सीसीआरटी द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

            शिविर के दौरान बच्चों को शास्त्रीय नृत्य (कथक), हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, रंगमंच तथा पारंपरिक शिल्प कला के अंतर्गत मिट्टी के बर्तन निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं की गहन समझ विकसित की। सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, दमोह द्वारा आयोजित यह शिविर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सफल प्रयास सिद्ध हुआ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!