Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जैन समाज द्वारा आज निकाली जाएगी जन आक्रोश रैली

दमोह  मध्यप्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वी को कार से कुचलने की घटना के विरोध में जैन समाज के द्वारा देशव्यापी जन आक्रोश मोन रैली निकाली जा रही
       दमोह में मोन रैली दिगंबर जैन पंचायत के नेतृत्व में नन्हे मंदिर जैन धर्मशाला से प्रातः 9:00 बजे रैली प्रारंभ होकर धकट चौराहा से दमोह के हृदय स्थल घंटाघर से होती हुई कीर्ति स्तंभ पहुंचेगी जहां पर जैन समाज के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिले के प्रशासन को ज्ञापन सुप्रद किया जाएगा. ज्ञापन में मांग की गई है कि संतों की सुरक्षा हेतु विशेष उपाय करने के लिए एक राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जावे संतों की सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल हो संतो के प्रति विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए अपराधियों को कठोर से कठोर दंड दिए जावे पुलिस और प्रशासन का समाज की साथ  और बेहतर समन्वय हो
श्री दिगंबर जैन पंचायत द्वारा अपील की गई है कि इस रैली में सभी माताएं, बहनें, भाई बंधु धर्म रक्षा और संतों की सुरक्षा के लिए आवश्यक रूप से सहभागिता दर्ज करें.
 आज होगा श्रावक संस्कार शिविर का ध्वजारोहण
दमोह  वसुंधरा नगर स्थित दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर में 25  से आगामी 31 मई तक चलने वाले श्रावक संस्कार शिविर का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा ध्वजारोहण करने का सौभाग्य श्रीमती शोभा अक्षय शिवानजय पेट्रोल पंप परिवार को प्राप्त हुआ है शिविर हेतु प्रथम कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती कमला निर्मल  जैन सुनील महेंद्र करुणा वेजीटेरियन परिवार को प्राप्त हुआ जबकि दूसरा कलश श्रीमती सविता संजय जैन एवं तृतीय कलश श्रीमती द्रोपती जिनेंद्र जैन सौरभ सुयश भारिल परिवार को प्राप्त हुआ शिविर के प्रवक्ता सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि दमोह के प्रतिभाशाली विद्वान डॉ प्रदीप जैन आचार्य के निर्देशन में पंडित विवेक जैन आचार्य एवं पंडित रूपेश जैन शास्त्री विभिन्न धार्मिक कक्षाओं में अध्यापन का कार्य करेंगे शिविर की व्यवस्थाओं हेतू महेंद्र जैन को संयोजक एवं अतुल गंगरा दिव्यांश जैन एवं समस्त समंती युवा मंडल  को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है महिला मंडल से सहयोग हेतु श्रीमती नेहा बजाज एवं सीमा जैन को नियुक्त किया गया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!