Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

दमोह की बेटी प्रिंसी जैन ने फिर बढ़ाया जिले का मान

दमोह। दमोह की गौरव प्रिंसी जैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मेडल प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि प्रिंसी ने इससे पूर्व ’बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स’ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ’श्री योगी आदित्यनाथ जी’ के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया था, और अब सफलता के इस सिलसिले को जारी रखते हुए उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि मास्टर डिग्री में अपने नाम की है। इस बार उन्हें यह विशिष्ट सम्मान ’श्री जगत प्रकाश नड्डा’ (केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर ’श्री ब्रजेश पाठक’ (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), ’श्री सुरेश कुमार खन्ना’ (वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश), ’श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी’ एवं प्रसिद्ध लोकगायिका ’मालिनी अवस्थी जी’ जैसे दिग्गज व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे। प्रिंसी की इस निरंतर सफलता पर उनके पिता ’श्री दीपचंद जैन’ (शारदा सीमेंट पाइप, दमोह), ससुर ’श्री मनोज बंगेला (सागर)’ एवं समस्त परिवारजनों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। प्रिंसी जैन को उनकी इस स्वर्णिम यात्रा के लिए उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!