एक सेवा एवं आर्शीवाद अभियान प्रारंभ जन-सुनवाई फूलबाई के लिए बनी वरदान 8 माह से बंद वृद्वा पेंशन कलेक्टर के प्रयास से फिर शुरू कलेक्टर श्री यादव की पहल पर फूलबाई को मिला उसका हक श्री यादव फूलबाई के घर पहुचे, सौपा स्वीकृति पत्र और 4800 रूपये पेंशन राशि खाते में कराई ट्रांसफर

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने वृद्ध माता की वेदना को समझा और उनकी वृद्धा पेंशन के संबंध में त्वरित कार्यवाही कराकर आज सिविल वार्ड निवासी फूलबाई के घर पहुंचकर पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपा। आज फूलबाई के घर पहुंच कर पेंशन स्वीकृति पत्र के साथ ही लंबित 8 माह की पेंशन की राशि 4 हजार 800 रूपये उसके खाते में ट्रांसफर कराई । फूलबाई ने विगत सप्ताह जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को अपनी पीड़ा सुनते हुए कहा था कि उसे 8 माह से पेंशन नहीं मिल रही है।
फूलबाई ने पेंशन पाते ही कलेक्टर के ऊपर अपना लाड़ दुलार पूरी तरह से उनके ऊपर उड़ेल दिया। वहां उपस्थित लोग देखते ही रह गये। कलेक्टर श्री यादव ने सिविल वार्ड 2 के निवासियों की समस्यायें भी सुनी और वार्ड पार्षद को उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा आज से जिले में एक सेवा एवं आर्शीवाद अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत आज वद्धमाता जी को घर पहुंचकर स्वीकृति पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा जिले में वृद्धजनों के इस तरह के 1600 से अधिक प्रकरणों का निराकरण एक सेवा एवं आर्शीवाद अभियान के तहत किया जायेगा।
ज्ञात हो कि जनसुनवाई मे फूलबाई पेंशन न मिलने की गुहार लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के समक्ष पहुंची थी। कलेक्टर द्वारा सबंधित अधिकारी को प्रकरण त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए। तत्सबंध में पोर्टल पर रिकार्ड देखने पर जानकारी प्राप्त हुई कि समग्र ईकेवायसी न होने के कारण महिला की पेंशन शासन स्तर से माह अगस्त 2025 से बंद कर दी गई थी। महिला की समग्र e-kyc कराए जाने हेतु उनके पास ना तो मोबाइल फोन था ना ही आधार कार्ड के माध्यम से e-kyc कराए जाने हेतु आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं था ना ही बायोमीट्रिक से आधार अपडेट हो पा रहा था।
कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थित आधार सुविधा केंद्र से महिला के बायोमीट्रिक कराए जाकर समग्र e-kyc कराई गई और तत्काल महिला की होल्ड पेंशन को पुनः चालू कराया गया।




