E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
कलेक्टर श्री यादव ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर संतोषं जताया

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज आकस्मिक रूप से जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न वार्डो का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से रूबरू चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर श्री यादव ने भर्ती मरीजों से पूंछा दवाईयां सही समय पर मिल रहीं है, मरीजों ने कहा हॉ, मिल रही है, इलाज में कोई दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने कूलर, पंखा आदि के बारे में भी भर्ती मरीजों से चर्चा की।
कलेक्टर श्री यादव ने सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटैल को अस्पताल में व्यवस्थाओं के सुधार के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा जहां कुछ कमियां है उन्हें पूरा किया जाये। चिकित्सालय के कर्मियों की वेतन के संबंध में बताया शासन से पैसा आ चुका है, अस्पताल प्रबंधन ने राशि सैडमैप को दे दी है, आगे की कार्यवाही पूरी होते ही सभी का वेतन मिल जायेगा।




