Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

दमोह जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज़, एक दिन में 441 बालिकाओं का टीकाकरण*

दमोह जिले में HPV टीकाकरण अभियान तेज़, एक दिन में 441 बालिकाओं का टीकाकरण*

दमोह,
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे HPV टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज 22 स्थानों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कुल 441 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। यह अभियान पूरे देश में संचालित हो रहा है, जो आगामी 3 माह तक जारी रहेगा। वर्तमान में मध्य प्रदेश इस अभियान में प्रथम स्थान पर है।
जिला टीकाकरण अधिकारी विक्रांत सिंह चौहान ने बताया HPV का टीका पूर्णतः सुरक्षित है और अब तक विश्व के 165 देशों में 50 करोड़ से अधिक बालिकाओं को यह टीका (Gardesil) लगाया जा चुका है। भारत में इस अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2026 से हुई है।
दमोह जिले में अब तक सभी विकासखंडों में कुल 370 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3783 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया है। ज्ञात हो कि अब तक जिले या प्रदेश में किसी भी प्रकार की प्रतिकूल प्रतिक्रिया की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

उन्होंने बताया आज का टीकाकरण अब तक का सर्वाधिक रहा। यह टीका जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं कोल्ड चेन पॉइंट्स पर उपलब्ध है।
विकासखंडवार प्रगति इस प्रकार है। इनमें बटियागढ़: 395, हटा: 523, जबेरा: 476, पटेरा: 338, पथरिया: 510 एवं तेंदूखेड़ा: 621 इस प्रकार जिले में कुल 14,336 बालिकाओं को यह टीका लग

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!