मध्य प्रदेश
Trending
जल संरक्षण हेतु दीवार लेखन से जागरूकता अभियान को मिली गति
जल संरक्षण हेतु दीवार लेखन से जागरूकता अभियान को मिली गति

दमोह : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था जन सरोकार समाजसेवी समिति, बटियागढ़ द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु दीवार लेखन (Wall Writing) का कार्य किया गया। इस रचनात्मक पहल के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया “जल है तो कल है, जल बचाएं-जीवन बचाएं।
संस्था का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक जल के महत्व को समझे एवं जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए। दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाकर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आइए, हम सभी मिलकर इस जन-आंदोलन का हिस्सा बनें और जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखने का संकल्प लें।



