E-Paperमध्य प्रदेश

बैठक निर्धारित करने के पूर्व बैठक की तिथि से जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर ली जाये-कलेक्टर श्री यादव पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक जयंत कुमार मलैया के पत्र पर कलेक्टर श्री यादव ने कार्यालय प्रमुखों को दिये निर्देश

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया द्वारा लिखे गये पत्र को संज्ञान में लेते हुये,  जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि शासन स्तर से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति एवं बैठक संबंधी जानकारी समय-समय पर दी जाये एवं बैठक निर्धारित करने के पूर्व बैठक की तिथि से जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर ली जाये।

            ज्ञातव्य श्री मलैया ने कलेक्टर श्री यादव से पत्र के माध्यम से कहा है प्राय: देखा गया है कि जब कभी कोई भी नियमित बैठकें अथवा शासन की नवीन योजनाओं के कियान्वयन हेतु बैठकों का आयोजन किया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने स्तर से बैठक की तिथि नियत कर ली जाती है, ऐसी स्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि बैठक में निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाने से बैठक निरस्त कर दी जाती है। उन्होंने कहा है कि मै चाहता हूं कि किसी भी बैठक की तिथि संबंधित जनप्रतिनिधि से चर्चा करने उपरांत ही नियम की जाये ताकि बैठक में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

            पत्र में कहा गया है कुछ विभागों में शासन स्तर द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत भी नहीं कराया जाता है, अतएब ऐसे विभागों को भी संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी देने हेतु समय-समय पर बेठक आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया जाये।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!