E-Paperमध्य प्रदेश
दो माह से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की सख्ती, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लगातार दो माह से प्राप्त शिकायतों के लंबित रहने तथा उनके निराकरण के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बड़ी कार्रवाई की।
जारी आदेशानुसार विकासखंड बटियागढ़ के कृषि विस्तार अधिकारी दिनेश कुमार पटेल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, दमोह के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

