Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

संत रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं – श्याम शिवहरे , जिलाध्यक्ष भाजपा संत रविदास महाराज ने समाज को मानवता और समानता का मार्ग दिखाया – राहुल सिंह सांसद समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे और सांसद राहुल सिंह ने किया स्वागत

दमोह – संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा गुरुवार को दमोह पहुंची। दमोह पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं सांसद राहुल सिंह लोधी सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने बजरिया वार्ड 6 स्थित संत रविदास जी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सामाजिक समरसता का संदेश दे रही यात्रा

समरसता कलश यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना और संत रविदास महाराज के समानता, भाईचारे तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से लोगों को सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश देने वाला अभियान है। संत रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए भेदभावरहित एवं समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।  सागर में निर्माणाधीन 100 करोड़ रुपए के सौत रविदास जी मंदिर भव्य और आकर्षक होगा।

संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को मानवता और समानता का मार्ग दिखाया। संत रविदास जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए और सभी वर्गों के बीच आपसी प्रेम एवं भाईचारा कायम रहना चाहिए। समरसता कलश यात्रा संत रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को संत रविदास महाराज के आदर्शों एवं उनके योगदान से परिचित होने का अवसर मिलता है।
जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने बताया कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश पहुंचा रहा है। दमोह में यात्रा के पहुंचने पर हुए स्वागत ने इस अभियान को और व्यापक रूप प्रदान किया।
संत रविदास मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, यात्रा की प्रस्तावना अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, एवं आभार डीके रोहित ने किया।
कलश यात्रा के दमोह पहुंचने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, सांसद राहुल सिंह लोधी, जिला महामंत्री एवं यात्रा प्रभारी रामेश्वर चौधरी, जिला महामंत्री महेश पटेल, अरूण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, अमित बजाज, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, बीडी बाबरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, पार्षद रघु श्रीवास्तव, गणेश जाटव, अशोक भारती, मुन्नीलाल, कीरत अहिरवार, कृष्णा राज, संतोष रोहित, सोनू यादव, मनीष सोनी,  महेंद्र अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती रितु पांडेय, डीके रोहित, देवल कटारिया, रिंकू गोस्वामी, करन सूर्यवंशी, दीपक मिश्रा, अखिलेश सिंह, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी, सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं आम जनों ने संत रविदास जी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। संत रविदास महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर समाज में सुख-शांति, सद्भाव और समरसता की कामना की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और संत रविदास महाराज के जयकारे लगाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!