
दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में ईको क्लब के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी/परियोजना का आयोजन दिनांक 11 फरवरी 2026 को किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. शमा जे. पी. ख़ानम (प्रोफेसर, एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह) तथा निर्णायक टीम में डॉ. संध्या पिंपलापुरे (प्रोफेसर- रसायन शास्त्र) एवं डॉ. एन. आर. सुमन (भ्व्क्, वनस्पति शास्त्र विभाग) रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाना“ एवं पर्यावरण संरक्षण था। प्रदर्शनी/ परियोजना कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. के. जैन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुए। कार्यक्रम में चलित एवं अचलित विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शनी एवं परियोजना के तहत बीज बैंक संरक्षण, महाविद्यालय के नए भवन के डी.ई.एफ. कक्ष में लगाया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत ने ईको क्लब के उद्देश्य एवं रूपरेखा प्रस्तुत किया। डॉ. जैन के द्वारा हरित शपथ कराया गया, विशिष्ट अथिति डॉ. ख़ानम द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु छात्र छात्राओं को अपना वक्तव्य दिए, साथ ही बताया कि पर्यावरण के प्रदूषित होने से आज मानव किसी न किसी भयंकर बीमारी से ग्रसित हो रहा है। इसी क्रम में अपने वक्तव्य में डॉ. सुमन ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना अति आवश्यक है। निर्णायक टीम द्वारा चलित मॉडलों के परिणाम में शालू विश्वकर्मा प्रथम, उर्वसी वेद द्वितीय, स्नेहा परवीन तृतीय, रिया रोहितास व शिवानी आठ्या को सांत्वना तथा नॉनवर्किंग मॉडलों में देवी यादव प्रथम, अनामिका यादव द्वितीय, महिमा चौधरी तृतीय स्थान, दीपक अहीरवाल व अभिलाषा कुर्मी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी तरह परियोजना (बीज बैंक, ऑर्गेनिक कलर बनाना एवं जैव विविधता) में ऋषिता खरे प्रथम, गौरी तिवारी द्वितीय, पूर्वा ठाकुर तृतीय स्थान, रक्षा तिवारी व वर्षा दुबे ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को टी शर्ट, ट्रॉफी तथा मैडल से पुरस्कृत किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आर. के. व्यास, डॉ. पी.के. ढाका, डॉ. जी.पी.अहिरवार, डॉ.दिव्या पटेल, सुश्री दीपा पाण्डेय, डॉ. के. एस. बामनिया, डॉ. राहुल दुबे, डॉ. अनिल जैन, डॉ.धीरज जॉनसन, डॉ.प्रशांत तिवारी, डॉ.अरसद खान, श्रीमती दुर्गा अहिरवार, रामगोपाल तंतुवाय, डॉ.आशाराम यादव, शिवांगी ठाकुर, आकांक्षा श्रीवास्तव, रुबी दुबे, आशा अहिरवार, प्रह्लाद सिंह ठाकुर, जागेश्वर रजक, घसीटा रैकवार, सहित छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निओमि पद्मा कुमार ने किया तथा आभार डॉ. ऋषिभा दीक्षित ने माना।



