
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर्व पर जिला कांग्रेस कार्यालय में निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया उसके बाद समस्त कांग्रेसजनों ने पारंपरिक रूप से घंटाघर, जय स्तंभ एवं गांधी चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गांधी चौक पर उपस्थित स्कूली बच्चो की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश वाचन करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र की सरकारे हर मोर्च पर फिसड्डी साबित हो रही है। दो लाख युवाओं को रोजगार का वादा करने सरकार युवाओं के हक वाटने पर लाठिया बरसा रही है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि आज देश तबाही के मौड़ पर खड़ा है और जिम्मेवार अपनी जबाबदेही से दूर भाग रहे है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, सगठन सचिव नितिन मिश्रा ने कहा कि इस बारिस के मौसम में बच्चो ने भीगते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश भक्ति गीत सुनाये वह सराहनीय है। इस अवसर पर वीरेन्द्र दबे, तिलक सींग, वीरेन्द्र राजपूत, बबलू भटट, उबैद गौरी, लालचंद राय, रजनी ठाकुर सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।




