“विकसित दमोह, बेहतर दमोह और समृद्ध दमोह” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है – सांसद दमोह श्री लोधी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रतिबद्ध
विकसित दमोह, बेहतर दमोह और दमोह समृद्धशाली हो, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, इसको लेकर निरंतर सरकार, देश के प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम लोग संकल्पित हैं, 2047 का जो लक्ष्य है हमारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत और भारत 2047 में विश्वगुरु बनेगा, उस संकल्प को लेकर हम लोग निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस आशय के विचार दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लेते हुए व्यक्त किए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन पूरे भवनों एवं छात्रावास आदि का जायजा लिया।
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा तय किया गया हैं कि 31 मई तक निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज दमोह को पूर्ण किया जायेगा और जून के पहले हफ्ते में हैंडओवर मेडिकल कॉलेज का ले लिया जायेगा। उन्होंने कहा मुझे बताते हुए यह प्रसन्नता हो रही है कि इसकी शुरुआत 100 मेडिकल छात्रों से होगी और क्रमवार तरीके से जब यह पांचवें और छठवें वर्ष पर आ जाएगा तो यहाँ पर तकरीबन 600 मेडिकल छात्रों की यहाँ पर उपस्थिति हो जाएगी और इसके अलावा नर्सिंग की जो स्टूडेंट हैं उनको भी 100-190 के आसपास उनकी भी उपस्थिति हो जाएगी तो 800 स्टूडेंट यहाँ पर रहेंगे, इसके बाद जो हमारा स्टाफ रहेगा, जो फैकल्टीज रहेंगी, तो ऐसे मिलाके 2000 लोग का यहाँ पर मूवमेंट रहेगा।
उन्होंने आगे बताया सेकंड फेज में जब हॉस्पिटल बनके तैयार होगा तो उस समय प्रतिदिन इस पूरे कैंपस में 5000 लोग, स्टूडेंट्स, स्टाफ, डॉक्टर्स और पेशेंटस का मूवमेंट इस पूरे प्रमाइसेस में रहेगा। इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि प्रतिदिन जो पैसे का फ्लो है हमारे दमोह शहर में कितना होगा, इस बात की भी हम कल्पना कर सकते हैं।


