जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न मकान सूचीकरण और ऐप संचालन पर रहा जोर

जनगणना के आगामी चरणों को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आयोजित प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संपूर्ण जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में जनगणना की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी और राज्य जनगणना निदेशालय की मोना चौहान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों ने जनगणना के पहले चरण की संवेदनशीलता और डेटा की शुद्धता पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड स्टाफ को जनगणना की प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत कराना था। मुख्य रूप से दो विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें मकान सूचीकरण (House Listing): घरों के चिन्हांकन, नंबरिंग और सूची तैयार करने की मानक प्रक्रिया के बारे में बताया गया। डिजिटल माध्यम (Mobile App): इस बार की जनगणना में डेटा संग्रह के लिए उपयोग किए जाने वाले विशेष मोबाइल ऐप का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें लॉगिन, डेटा एंट्री और सिंकिंग (Syncing) की प्रक्रिया को प्रायोगिक तौर पर समझाया गया।
अगली रणनीति
प्रशिक्षण के अंत में मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी ने कहा प्रथम चरण की सफलता ही पूरे जनगणना अभियान की नींव रखेगी। मोना चौहान ने राज्य निदेशालय की ओर से तकनीकी समस्याओं के समाधान और रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर पर स्पष्टता प्रदान की। उन्होंने कहा सटीक डेटा ही बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार है। मोबाइल ऐप के माध्यम से इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाया गया है। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी अलका दास की भी उपस्थित रही।



