ज़िला अध्यापक शिक्षक संयुक्तमोर्चा का गठन कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई

दमोह। स्थानीय जेपीबी विद्यालय में 2 बजे समस्त अध्यापक शिक्षक संगठनों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रांतीय आह्वान पर ज़िले में भी संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। संयुक्त मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ मोहन सिंह आदर्श ने बताया कि आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि नवीन शिक्षा संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय टीईटी के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर तीन चरणों के आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जिसमे प्रथम चरण में 8 अप्रैल द्वितीय चरण 11अप्रैल एवं 18 अप्रैल को भोपाल में धरना प्रदर्शन के साथ ज्ञापन दिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल 2026 को ज़िला स्तरीय एक दिवसीय धरना कार्यक्रम स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के सामने महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित किया जाएगा। जिसमे सभी अध्यापक शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के ज़िला अध्यक्षों व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ मातृ शक्ति ने भी हिस्सा लिया।


