

दमोह। विगत दिवस मध्यप्रदेश हिंदी साहित्स सम्मेलन प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित शब्द उत्सव 2026 में दमोह के गजलकार मानव बजाज को गजल लेखन पर मणिदीप पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान में उन्हें 5100 की राशि अभिनंदन पत्र भेंट की गई। उनके सम्मान से दमोह नगर गौरवान्वित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सत्यमोहन वर्मा, रमेश तिवारी, किशोर तिवारी, श्रीनिवास द्विवेदी उनके मित्र तथा दमोह इकाई के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके लेखन में सदैव पैनापन बने रहने की आकांक्षा पोषित शुभकामनायें सम्प्रेषित की।
