Uncategorized
Trending
दमोह पुलिस परिवार में हर्षोल्लास: पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालयीन स्टाफ को दीपावली उपहार वितरित कर मनाईं खुशियाँ
दमोह पुलिस परिवार में हर्षोल्लास: पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालयीन स्टाफ को दीपावली उपहार वितरित कर मनाईं खुशियाँ


दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में एक सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आनन्द कलादगी ने पुलिस कार्यालय में पदस्थ समस्त अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों, कार्यालयीन स्टाफ के साथ दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं सभी पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के विशेष उपहार एवं मिष्ठान वितरित किए। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके कार्य, कुशलता और परिवार के बारे में हालचाल जाना तथा उन्हें व उनके परिजनों को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

