Uncategorizedमध्य प्रदेश
Trending

स्वर्णकार जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा महाआरती के साथ हुआ मंचीय कार्यक्रम

स्वर्णकार जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा महाआरती के साथ हुआ मंचीय कार्यक्रम

दमोह।  सर्व स्वर्णकार सोनी समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ देव जी का जन्म जयंती समारोह दमोह में धूमधाम से मनाया गया। एक दिन पहले एक घंटा घर पर दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ फिर सोमवार सुबह दमोह के बकौली चौराहे पर महाराज अजमीढ़ देव जी के पूजन के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकली शोभायात्रा वकौली चौराहा से होती हुई टॉकीज तिराहा, पुराना थाना, महाकाली चौक होते हुए वापस घंटाघर से बकोली चौराहा पहुंची। समापन कार्यक्रम के पहले सर्वस्वर्णकार सोनी समाज ने महाराजा अजमीढ़ देव जी की महा आरती की। इसके बाद वहां पर मौजूद है मातृशक्ति की प्रतिनिधि के रूप में कवित्री मनोरमा रातले ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया इसके बाद हटा से पधारे कन्हैयालाल सराफ ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान युवा नेता सिद्धार्थ मलैया भी मौजूद रहे जिन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया इसी क्रम में पटेरा, पथरिया, हटा से पधारे लोगों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में समाज की नन्ही बालिकाओं द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई वही कार्यक्रम मौजूद वरिष्ठ समाज के सदस्य कपिल सोनी, मनीष सोनी, पंकज जड़िया, अनुपम जड़िया, सुशील सोनी, बृज किशोर सोनी ने संबोधित किया। इस दौरान डॉ नवीन सोनी, डॉ गौरी शंकर सोनी, सहित समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी रही.। कार्यक्रम को सफल बनाने में अज्जू जड़िया, दीपेश सोनी, राजाराम सोनी, रीतेश सोनी, राजेश सोनी, मोहनीश सोनी, राजेंद्र सोनी, श्याम बिहारी चिड़िया, प्रेम सोनी, विष्णु जड़िया, श्रीकांत सोनी, श्यामू जड़िया, रामू जड़िया, कृष्णा सोनी, नेहाल सोनी राजेश सोनी, कैलाश सोनी, शुभम सोनी, ध्रुव सोनी मातृशक्ति की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।  कार्यक्रम के अंत में युवा स्वर्णकार समाज अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी ने सभी का आभार माना. कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष सोनी ने किया.।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!